राष्ट्रीय लोक अदालत, की तैयारियों को न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, तान्या पटेल के प्रकोष्ठ में आगामी 09 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री लाल बिहारी पासवान के अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। जिसमें अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्री दीवान फ़हद खान, अपर मुख्य न्यायिक न्यायिक श्री सन्दीप कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री प्रदीप चंद्रा, अनुमंडलीय

न्यायिक दंडाधिकारी श्री अनीस कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री अभय सिंह, सुश्री प्रेरणा सिंह, कुमार अभिजीत राय, श्री सूरज प्रकाश, एवं सुश्री गीतांजलि उपस्थित हुए। सचिव द्वारा न्यायिक पदाधिकारियों से लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु आगे की रूप रेखा रखी गई। उनके द्वारा बताया गया कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु काफी कम समय है और हमें जल्द से जल्द समस्त कार्य करना है । मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा न्यायिक पदाधिकारीयों को अपने न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय वादों को चिन्ह्ति कर उससे से सम्बन्धित पक्षकार की सूचना और नोटिस की युद्ध स्तर पर करने और अद्यतन जानकारी प्राधिकार को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि समय रहते सम्बन्धित पक्षकारों से प्रि-काउन्सलिंग कर ज्यादा-से ज्यादा वादों का निष्पादन कराया जा सके। जिसपर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों के द्वारा अपने-अपने न्यायालय सम्बन्धित पुरी सूची प्राधिकार को उपलब्ध कराने का आष्वासन दिया गया। विदित है कि दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्राधिकार में वृहत रूप से तैयारी किया जा रहा है। सचिव द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत वादों का निस्तारण सुलह के आधार पर कराने का एक सशक्त माध्यम है जिसमें सम्बन्धित को त्वरित न्याय प्राप्त होता है। सचिव द्वारा आम जन से भी अपील किया गया गया कि 13 दिसम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठायें। किसी भी व्यक्ति को अपने सुलहनीय वाद का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में करवाना चाहते हैं तो किसी भी कार्य दिवस में जिला विधिक सेवा प्राधिकार में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।