नगर थाना प्रभारी को शोकोज

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी सह एसिजेएम सुशील प्रसाद सिंह ने नगर थाना प्रभारी को शोकोज किया है, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या -93/18 के विधि विरूद्ध किशोर का वाद
19/12/25 को किशोर न्याय बोर्ड में निष्पादित किया जा चुका है और उसे निष्पादन प्रमाणपत्र भी दिया जा चुका है, किशोर ने पासपोर्ट बनाने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने का आवेदन अपने वाद निष्पादन प्रमाणपत्र के साथ थाना में दिया,जिसे जांचोपरांत श्रैत्रीय कार्यलय पटना प्रतिवेदित किया गया है कि अभ्यर्थी के विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या -93/18 विभिन्न भादंवि धाराओं में लम्बित है,
क्या यह घोर लापरवाही नहीं है क्या ये मनमानी नहीं है, क्या इस एक्ट की धारा 74(2) का उल्लघंन नहीं है क्या यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं है,गलत सूचना भेजने पर छः महीने कारावास और 2 लाख रुपए जुर्माना या दोनों का भी प्रावधान है अतः 24/03/26 तक सदेह उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दाखिल करें अन्यथा मुकदमा दर्ज कराई जा सकती है।