अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला विधिज्ञ संघ 27 सदस्यीय कार्यसमिति 2026-28 का चुनाव तीन बुथो पर शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुआ, चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, राधेश्याम सिंह,अभय कुमार ने बताया कि कुल मतदाताओं की संख्या -847 थी जिसमें- 756 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया,बुथ संख्या -01 पर-2 68 मतदाताओं ने मतदान हुआ,बुथ संख्या -02 पर

मतदान-272हुआ,बुथ संख्या -03 पर मतदान-216 हुआ कुल मतदान-756 हुआ, अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों का चुनाव 10 बजे से शुरू हुआ जो 04 बजे तक चली, सुबह से बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पर लाइन में लगकर अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे थे इस बीच कोर्ट कार्य भी सुचारू रूप से चल रही थी जिसमें अधिवक्तागण भाग ले रहे थे, युवा अधिवक्ताओं और महिला मतदाताओं ने बहुत उत्साहित होकर मतदान किया,मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी जिससे अधिवक्ताओ को मतदान में काफी सहुलियत हुआ कल दोपहर से मतगणना शुरू किया जाएगा अधिकांश प्रत्याशी अपने अपने जीत का दावा कर रहे हैं जिनका भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है,कल आएंगे फैसला।

