चुनाव प्रचार अवधि समाप्त

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के कार्यसमिति चुनाव 2026-28 के 12 मार्च को होने वाली चुनाव के चुनाव प्रचार आज समाप्त हो गया है विभिन्न पदों के उम्मीदवार अपने अपने पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए आज पुरी ताकत झोंक दिया है, कार्यसमिति के 27 सदस्यीय पदों पर 66 उम्मीदवारो को 847 मतदाता 12 मार्च को 10 बजे से मतदान में भाग लेंगे, चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, राधेश्याम सिंह,अभय कुमार ने बताया कि मतदान के लिए तीन बुथ बनाया गया है पहले बुथ पर 1 से 300, दुसरे मतदान बुथ पर 301 से 600 और तीसरे मतदान बूथ पर 601 से 847 क्रम संख्या वाले मतदाता भाग लेंगे, अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक, निगरानी सदस्य, पुस्तकालय अध्यक्ष एकल पद सहित पांच पद बहुसदस्यीय है अध्यक्ष, सचिव पद के उम्मीदवार अपने अपने जीत के दावा कर रहे हैं, मतदाताओ में खमोशी है वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह भी मैदान में हैं अध्यक्ष पद पर पूर्व सचिव नागेन्द्र सिंह और अरूण शर्मा भी उमीदवार है महासचिव पद पर पूर्व सचिव परशुराम सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अखिलेश कुमार,रामोतार यादव, सतीश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह,निरज कुमार मंटू भी उम्मीदवार हैं , चुनाव समिति ने बताया कि वोट का चिन्ह केवल चुनाव समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई स्केच पेन ही किया जाएगा,बुथ के अंदर कोई भी उम्मीदवार को नहीं रहने का आदेश दिया गया है, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए चुनाव समिति ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में मतदाताओ को भाग लेने की अपील किया है चुनाव समिति ने चुनाव की सूचना प्रधान जिला जज, पुलिस अधीक्षक और नगर थाना को देकर चुनाव अवधि तक
पर्याप्त पुलिस बल की मांग किया है तथा व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में न्यायिक कार्य सुचारू रूप से संचालित होता रहेगा,इस बार युवा अधिवक्ताओं की अच्छी संख्या पहली बार मतदान में भाग लेने के लिए उत्सुक दिख रहा है।