सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर मुख्य बाजार स्थित दुर्गा चौक के पास हनुमान मंदिर में राम जन्मोत्सव को लेकर मंगला आरती का आयोजन किया गया। हनुमान लला की विधिवत् पूजन के साथ सामुहिक रूप से हनुमान चालिसा पाठ तथा हनुमान जी की आरती का आयोजन रामनवमी महासमिति द्वारा किया गया। समिति संरक्षक जितेन्द्र सिंह परमार, अर्जुन चौधरी, नवीन

पाठक, अध्यक्ष ज्ञानदत्त पांड़ेय की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । तत्पश्यात राम भक्तों की टोली के द्वारा बाजे -गाजे एवं हांथों में बजरंग बली का पताका लिए देवी मंदिर, अस्पताल रोड़, थाना रोड, जी टी रोड, मुख्य बाजार, पासवान टोली, लाला टोली होते हुए नगर भ्रमण किया गया। मंगला शोभा यात्रा में सैंकड़ो की संख्या में राम भक्त एवं राष्ट्र भक्तों नें हिस्सा लिया ।