व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में जिला जज द्वितीय के कोर्ट में एन सी बी क्राइम केस -12/22,जी आर-16/22,युनियन ऑफ इंडिया बनाम विनय पांडे वगेरह केस में एक अभियुक्त को दोषी ठहराया गया है, स्पेशल पीपी परवेज अख्तर ने बताया कि प्राथमिक अभियुक्त विनय पांडेय मुफ्फसिल आरा को एनडीपीएस एक्ट के धाराओं में दोषी करार दिया गया है सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई के तिथि 25/03/26 निर्धारित किया गया है एक अन्य अभियुक्त भजन मेयर को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी अधिकारी ने 09/04/22 को 127.9 किलो गांजा के साथ गाड़ी चालक विनय पांडेय को गिरफ्तार किया था तब से अभियुक्त जेल में बंद हैं,
