सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर थाना परिसर मे औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया.जिसमे कुल इतने मामले आये.इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से आवेदन के आलोक मे त्वरित कारवाई करने का निर्देश दिया.जनता दरबार को लेकर एसपी अंबरीश राहुल ने बताया

कि,यह बिहार सरकार की एक नई और सराहनीय पहल है, जिसके तहत सभी जिलों में वरीय पुलिस अधिकारियों को थाना स्तर पर जाकर जनता से सीधे संवाद करने,उनकी समस्यों से अवगत होने को लेकर जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया गया है.इससे पुलिस एवं पब्लिक के बिच बेहतर समन्वय स्थापित होता है और लोगों को अपनी समस्याएं सीधे सीनियर अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है.उन्होंने कहा कि, बहुत ऐसे लोग हैँ जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों मे बसते हैँ.वे कई तरह के परेशानियों से पीड़ित रहते हैँ. जो लोग थाना या कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते,उनके लिए जनता दरबार एक बेहतर मंच साबित हो रहा है,एसपी ने बताया कि,सप्ताह में दो दिन जनता दरबार आयोजित करने का निर्देश है, जिसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है.अगले सप्ताह किसी अन्य थाने में जनता दरबार लगाया जाएगा.उन्होंने कहा कि,जनता दरबार के माध्यम से लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा.जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े कई मामले भी सामने आए.इस पर एसपी ने कहा कि जिले में आपराधिक मामलों के साथ-साथ भूमि विवाद की शिकायतें भी अधिक आती हैं.ऐसे मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी और जो भी संभव होगा,उसे कानून के दायरे में रहकर निष्पादित किया जाएगा.जनता दरबार मे सोनबरसा गाँव निवासी रामप्रवेश सिंह के द्वारा जमीनी विवाद सम्बन्धित आवेदन दिया गया.बीस सूत्रीय समिति के सदस्य मिथलेश कुमार के द्वारा शिवगंज – मुरलीगंज के बिच सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए ब्रेकर की मांग एवं शिवगंज बाजार मे जाम की समस्या से निपटने को लेकर चौराहे पर होम गार्ड की नियुक्त को लेकर आवेदन दिया गया.कुंडा निवासी ममता देवी ने दधपी मोड़ के पास गहने रुपये लूटने सम्बन्धित मामले को रखा जिसपर कारवाई करने का आश्वासन दिया गया.मदनपुर निवासी सबिता देवी ने अपने पति प्रमोद पासवान के सड़क दुर्घटना मे मौके के बाद उचित मुआवजे एवं कारवाई सम्बन्धित आवेदन दिये गये.रुनिया निवासी किशोरी पासवान के द्वारा तिन लाख के मिथ्या चेक देकर राशि गबन संबंधित शिकायत की.मदनपुर निवासी ज्ञानदत पाण्डेय ने शहर के खेल मैदान एवं मिडिल स्कूल के पीछे युवाओं के द्वारा की जा रही नशाखोरी को रोकने सम्बन्धित आवाज़ उठाई.वहीं खिरियावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव ने खिरियावां मोड़,थाना मोड़,मुख्य बाजार पर अतिक्रमण एवं सड़क पर खड़े वाहन से जाम एवं दुर्घटना को लेकर आवाज़ उठाई।
