किशोर न्याय बोर्ड ने किया शौकोज

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार

किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी सह एसिजेएम सुशील प्रसाद सिंह ने बारूण थाना कांड संख्या -292/24 में सुनवाई करते हुए थानाध्यक्ष और अनुसंधानकर्ता को
शौकोज किया है, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि 04/12/25 को बोर्ड ने अनुसंधानकर्ता को आदेश दिया था कि विधि विरूद्ध किशोर से जप्त मोबाइल Vivo y28
का प्रतिवेदन 15 दिनों के अंदर समर्पित करें किन्तु आज तक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करना आदेश का अवहेलना, कर्तव्य हिनता और किशोर अधिकार का हनन है, आई ओ नैतिकता और कानुनी जिम्मेदारी में विफल क्यों है इससे सम्बन्धित प्रतिवेदन 27/02/26 को सदेह उपस्थित होकर किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत करें अन्यथा यह मामला अग्रतर कार्यवाही हेतु राज्य सरकार को अग्रसारित किया जाएगा।