मानवाधिकार और पीयूसीएल पर 28-29 मार्च 26 को नवादा नगर में दो दिवसीय होगा प्रशिक्षण शिविर

नवादा से डीके अकेला का रिपोर्ट


नवादा में 22 फरवरी को मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल नवादा जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक मिर्जापुर स्थित जिला कार्यालय जयंती निराला निलय में हुई । बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष डॉ ओंकार निराला ने की जबकि राष्ट्रीय पार्षद दिनेश कुमार अकेला ने बैठक के संपूर्ण एजेंडे की विस्तृत जानकारी साझा किया । उन्होंने विगत कुछ महीनों में जिला इकाई द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की

चर्चा करते हुए कहा कि नवादा जिले में दो ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू किया गया जो प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहा । उनमें से एक हिसुआ प्रखंड अंतर्गत पांचू गढ़ का मामला है जहां एक मांझी परिवार को डायन कहकर न केवल अमानवीय प्रताड़ना दी गई बल्कि उस बेकसूर दलित महिला को जान से मार दिया गया । नवादा जिला पीयूसीएल ने गंभीरता से पूरे मामले की जांच की और दोषियों के विरुद्ध न्यायोचित कार्रवाई हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों एवं राज्य कमिटी को रिपोर्ट सौंप दिया । उसी प्रकार रोह प्रखंड के बेहद चर्चित भट्ठा गांव में मोबलिंचिंग में मारे गए निर्दोष मो.अतहर हुसैन को न्याय दिलाने की कोशिश आज भी जारी है । जिला कमिटी ने जांच कमिटी गठित कर घटना स्थल का दौरा किया और प्रत्यक्षदर्शियों का बयान लेकर सच्चाई सामने लाया । इस अमानवीय घटना के लिए वर्तमान सरकार के नफरत की राजनीति को जिम्मेदार बताते हुए संगठन ने सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की । बैठक में सदस्यता अभियान एवं 28 -29 मार्च को प्रस्तावित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्था पर भी गंभीर मंत्रणा की गई । उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रशिक्षण के लिए स्थान चयन की जिम्मेवारी दिनेश कुमार अकेला को सौंप दी । इसी प्रकार पीयूसीएल के आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई । बैठक में सचिव नारायण पासवान , सदस्य अशोक समदर्शी , संजय राजवंशी , राजेंद्र राजवंशी , संजीरा देवी , अनुज प्रसाद , रामबिलास राजवंशी ,शंभु विश्वकर्मा , सिद्धेश्वर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे । दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को शानदार ढंग से सफल बनाने के लिए सबों ने दृढ़ संकल्प लिया।