सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर स्थित धर्मशाला के प्रांगण में अगामी राम जन्मोसव को लेकर महा रामनवमी समिति की बैठक सामाजिक कार्यकर्ता सह विश्व हिन्दू परिषद् के आजीवन हीत चिंतक जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक को अपनें संबोधन में जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ उर्फ भैया जी नें कहा कि इस बार की राम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा

भव्य, दिव्य एवं अलौकिक होगी। पुरे कार्यकर्ता तन – मन – एवं धन से पूर्ण सहयोग करेंगे। आम सहमति से एक संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें उमगा शक्ति पीठ के पुजारी बाल मुकुंद पाठक को प्रधान संरक्षक बनाया गया । संरक्षक मंडल में जितेन्द्र सिंह परमार, अर्जुन चौघरी, महेश साव, डॉ. संत प्रसाद, विनोद मिश्रा, उमा शंकर सिंह, नवीन पाठक, रामपुकार सिंह हरिओम् ‘, गोपाल सिंह, बैजनाथ प्रसाददेव को रखा गया । अध्यक्ष पद हेतु ज्ञान दत्त पांडेय, कार्याध्यक्ष सुरेन्द प्रसाद, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, संदीप कुमार उर्फ लड्डू, देव नारायण प्रजापति, दिलीप कुमार गुप्ता एवं विशाल कुपार को बनाया गया । तो वहीं महा मंत्री जय शंकर शर्मा, संयुक्त महामंत्री राणा आसुतोष कुमार सिंह को बनाया गया । मंत्री पद हेतु मिथिलेश कुमार, रितीक रौशन, विकास कुमार सिंह उर्फ सोनु, विजय स्वर्णकार, राहुल सिंहा मनोनीत किये गये। तो वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए शौरभ पांडेय, सह कोषाध्यक्ष जितु स्वर्णकार, शशी कुमार गुप्ता को बनाया गया। तो वहीं मिड़िया प्रमुख का दायित्व सुनील कुमार सिंह को दिया गया । तो वहीं प्रशासनिक संपर्क प्रमुख का दायित्व राकेश सिंह, अभिमन्यु सिंह, सुबोध कुमार सिंह को दिया गया । तो वहीं कानूनी सलाहकार का दायित्व वरीय अधिवक्ता रविन्द्र कुमार सिंहा को दिया गया । तो वहीं दुर्गा वाहिनी प्रमुख का दायित्व दुर्गा देवी को दिया गया।
