व्यवहार न्यायालय के पांच जजों का हुआ तबादला

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि पटना हाईकोर्ट ने नोटिफिकेशन जारी कर व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के जिला जज सप्तम निशित दयाल का तबादला वैशाली व्यवहार न्यायालय किया है, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार को पदोन्नति कर मधेपुरा में एसीजेएम बनाया है, एसडीजेएम निधि जायसवाल का तबादला एसडीजेएम सुपौल किया है,मुसंफ शौभित सौरव का तबादला सुपौल किया है वहीं अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर के न्यायधीश श्वेताभ सौंडिल्य का तबादला जिला सुपौल और न्यायधीश अनीस कुमार का तबादला जिला कटिहार किया है, तथा एडिजे समस्तीपुर संतोष कुमार झा का तबादला व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद किया है, एसडीजेएम जहानाबाद अनीस कुमार का तबादला व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद किया है।