सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
करीब चार दशकों से चिकित्सा के क्षेत्र में मदनपुर का नाम था । यहाँ डॉ. शिबन बाबू, डॉ. विन्देश्वर सिंह, डॉ. बसंत, डॉ. बोस, डॉ. सुल्तान अहमद, डॉ. शिवध्यान सिंह, डॉ. बैजनाथ सिंह नें चिकित्सा के क्षेत्र में कई किर्तीमान स्थापित किया है। तभी तो सासाराम, डेहरी, पलामु, गया जी, पुरे औरंगाबाद

जिले के सुदूर ग्रामिण क्षेत्रों से लोग पोलियो, लकवा, हाईड्रोसील, हार्निया, बच्चों का इलाज, प्रसुती करानें मदनपुर में आते थें, और बहुत कम पैसे में इलाज करवाकर स्वस्थ्य होकर जाते रहे हैं। आज समय बदला, परिस्थितियाँ बदल गयी । साल – दो चार साल किसी डॉक्टर के पास कम्पाउन्ड्री की सेवा देकर अब वे ही लोग निजी नर्सिंग होम खोलकर मदनपुर में घडहले से मरीजों का इलाज एवं औपरेशन कर रहे हैं । नतीजन कई बार मरीजों की जान तक चली जाती है। कुछ दिनों तक हो – हल्ला तो होता है, फिर मामला जस का तस शांत हो जाता है। ऐसे ही फर्जी डिग्री धारक झोला छाप डॉक्टरों का निजी नर्सिंग होम दर्जनों की संख्या में हर गली – मुहल्ले में संचालित हैं। ऐसे ही अबैध क्लीनिकों पर कारवाई हेतु संजीव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, राजीव गाँधी पंचायती राज पदाधिकारी में पत्र लिखकर स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार, प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग बिहार, कार्यपालक निदेशक राज स्वास्थ्य समिति, बिहार सरकार, जिला पदाधिकारी औरंगाबाद एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी औरंगाबाद को ई – मेल के माध्यम से पत्र लिखा है। कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह नें अपने पत्र के माध्यम से तत्काल कारवाई करते हुए अबिलंव ही ऐसे चल रहे अबैध नर्सिंग होम को बंद कराते हुए संचालकों पर कानूनी कारवाई करनें की माँग की है।

