अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों से किये हैं कुटुम्बा – नबीनगर मुख्य पथ जाम। सीमरी धमनी गांव के दो युवक आज शनिवार को सुबह लगभग छः बजे उत्तर कोयल नहर में डुब गया। जानकारी के ग्रामीणों को मानें तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दिया गया है। सूचना के बाद कुटुम्बा

पुलिस पहुंची और एनडीआरएफ के टीम आने का आश्वासन देकर वापस लौट गई। जब घंटो इंतजार के बाद एनडीआरएफ में के टीम नहीं पहुंची और मामले में प्रशासनिक उदासीनता से ग्रामीण उग्र हो गए तथा ओरडी गांव के पास कुटुम्बा -नबीनगर मुख्य पथ पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे तथा अन्य मुख्य पथ को जाम कर दिया। फलस्वरूप लगभग सुबह आठ से बजे से मुख्य पथ जाम है लेकिन संवाद लिखे जाने तक प्रशासन नहीं पहुंच पाई है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।