कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन, शोक सभा आयोजित, पार्टी के सभी कार्यक्रम हुआ रद्द

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

2 अगस्त ( शनिवार )को औरंगाबाद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व जिले के राजनिति में भिष्म पितामह यमुना सिंह का आज निधन हो गया। उनके निधन से औरंगाबाद जिला कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। तथा आज औरंगाबाद में कांग्रेस पार्टी का सभी चुनावी व राजनैतिक कार्यक्रम रद्द कर

शोक सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता

दिया गया। जिला कांग्रेस प्रभारी व विधान पार्षद डॉ समीर ने गहरा शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए आज का सभी कार्यक्रम को रद्द करने का घोषणा करते हुए नम आंखों से दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।।बाद में दानी बिगहा स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय व पूर्व राज्यपाल महामहिम निखिल कुमार के आवास पर एक शोक सभा जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र यादव के अध्यक्षता में तथा जिला प्रभारी डॉ समीर के निर्देशन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा में जिले के सभी प्रखंडों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल हुए। जींस में प्रमुख रूप से मृत्युंजय सिंह सिंह अरविंद शर्मा शैलेंद्र दुबे धीरेंद्र कुमार सिंह अरविंद कुमार सिंह श्री रोहन लाल मेहता बबलु सिंह चुलबुल सिंह श्याम बिहारी सिंह, स्तन सिंह हसन सिद्दीकी  अजीम खान  मोहम्मद सिकंदर  सुजीत कुमार सिंह राजेश्वर सिंह संजय सिंह नीलम सिंह सुजीत सिंह अजय कुमार सिंह मौजूद थे।।