खाद का काले बाजारी मामला में एसडीजेएम ने लिया संज्ञान , स्थिति पर रखा जा रहा है नजर: एसडीपीओ, अनभिज्ञ हैं प्रखंड कृषि पदाधिकारी


दाउदनगर (औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा


दाउदनगर प्रखंड के शमशेर नगर पैक्स गोदाम में लगभग-लगभग तीन सौ डीएपी खाद अवैध रुप से होने का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। इस संबंध में पूर्व सैनिक रणविजय पाण्डेय ने जिलाधिकारी औरंगाबाद को वाट्सएप पर जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का मांग किया है। जिलाधिकारी को दिये गए वाट्सएप

पूर्व सैनिक द्वारा डीएम को भेजा गया वाट्सएप से संदेश

संदेश में कहा गया है कि ग्रामीणों द्वारा पैक्स का मुनेटरींग किया जा रहा है ता कि अवैध रूप से रखे गये खाद को काले बाजारियों द्वारा कही अन्यत्र परिवहन कर छिपा नहीं दिया जाये। वैसे पूर्व सैनिक ने बताया कि स्थानीय थाना द्वारा दो चौकिदार को भी पैक्स गोदाम पर प्रतिनियुक्ति कर दिया गया है। ताकि काले बाजारियों का मनसुबा पुरा नही हो सके।इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर ने बताये की मुझे भी जानकारी प्राप्त हुई है और जल्द ही जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया जायेगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भी कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से लिया है और स्थिति पर नजर रखा जा रहा है। अब जांच से ही खुलासा होगा कि अवैध रूप से डीएपी खाद रखने का मामला क्या है और इसमें सच्चाई क्या है। हालांकि प्रखंड कृषि पदाधिकारी दाउदनगर ने बताये की इसकी जानकारी अभी तक मुझे नहीं है।