पूर्व मुख्यमंत्री अच्युतानंदन का निधन

केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री अच्युतानंदन का निधन हो गया है। उन्होंने 101 साल की उम्र में त्रिवेंद्रम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 2006 से 2011 तक केरल के

मुख्यमंत्री रहे। 1946 में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वे जेल भी गए थे। अच्युतानंदन CPI-M के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। अपने राजनीतिक जीवन में वह 7 बार विधायक चुने गए।