अधिकारियों के वाहन से भी चकमा देकर शराबी करते हैं मस्ती


अम्बा ( औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा


बिहार – झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकारी का नेम प्लेट लगा वाहन से अधिकारी सीमावर्ती क्षेत्र हरिहरगंज (पलामू ) जाकर शराब पीने वाले अधिकारी के दोस्त मस्ती कर रहे हैं। यह जानकारी संवाद सूत्रों से लगातार प्राप्त हो

रही है। हालांकि इसका साक्ष्य उपलब्ध नहीं रहने के कारण अभी तक मामला खुल कर प्रकाश में नहीं आया है। सूत्र बताते हैं कि सीमावर्ती क्षेत्र एरका में चेकपोस्ट स्थापित है लेकिन जब शराबी अधिकारियों का नेम प्लेट लगे वाहन से गुजरते हैं तो चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के जवानों को यह विश्वास नहीं होता होगा कि अधिकारी के वाहन से शराबी भी पार कर रहे हैं।