पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
भारी बारिश के बीच पटना में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का CM नीतीश ने निरीक्षण किया। मौके पर आपदा और जल संसाधन अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश

दिया। बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गांधी घाट, दीघा घाट, दानापुर और मनेर जैसे प्रमुख घाटों पर जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।