बंदी को जनता ने नकारा: पुरुषोत्तम

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


विपक्ष द्वारा बुलाई गई बंदी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के पूर्वजिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि आज की बंदी पूर्णतः असफल रही। आम जनता ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। लोगों को वर्तमान की सरकार पर भरोसा है। बंदी में कुछ जगहों पर सिर्फ महागठबंधन के नेता ही दिखे जो सिर्फ फोटो सेशन करवाए और जनता के मूड को भांप निकल लिए। कुछ स्थानों पर स्कूल बस, ट्रेन, एम्बुलेंस को जबरदस्ती रोका गया। जो विकास की ओर उन्मुख जनता को पसंद नही। महागठबंधन फिर वही जंगलराज की ओर बिहार को धकेलने की कोशिश में है।पर जनता अब जग चुकी हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विजन 2047 के साथ कदमताल कर रही है।