मदनपुर ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मुहर्रम को लेकर एक शांति समिति की बैठक मदनपुर थाना परिसर में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अवतुल्य कुमार आर्य नें की तथा संचालन मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार नें किया। मौके पर पुलिस अंचल निरीक्षक मनोज कुमार चौधरी, सहायक थानाध्यक्ष गुफरान अली, सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार पाठक उपस्थित हुए। बैठक में मदनपुर थाना क्षेत्र के दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि सहित सैंकड़ो की संख्या में जनमानस नें हिस्सा लेकर अपना – अपना बहुमुल्य सुझाव दिए। बैठक को अपनें संबोधन में थानाध्यक्ष राजेश कुमार नें कहा कि पुरे थाना क्षेत्र में मुहर्रम का त्यौहार शांति एवं परंपरागत आपसी सौहार्द वातावरण में भाईचारा के साथ मनायें। जुलुस में डीजे बजाना सरकार से पूर्ण रूपेण प्रतिवंधित है। हर कदम पर पुलिस आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। बिना लाईसेंस के एक भी अखाड़ा नहीं निकाला जायेगा। अतः समय रहते सभी अखाड़ा के लोग उचीत कागजात जमा कर दें, ताकी उनका लाईसेंस निर्गत कराया जा सके। बैठक की गरिमामयी उपस्थिति में बेरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल सिंह, विश्व हिन्दू परिषद् के सुनील सिंह, देवनारायण प्रजापति, ज्ञानदत पाठक, राहुल कुमार, भाजपा के मनोज पाठक, मिथिलेश कुमार, जदयू के अनुज प्रसाद, मदनपुर पंचायत समिति प्रतिनिधि कल्लु अंसारी, खिरियावाँ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रणजीत कुमार यादव, सरोज कुमार ( प्रखंड राजद अध्यक्ष ), सलीम अंसारी, सरफराज आलम, हकिमअंसारी, मो. साकिब हुसेन, मोख्तार अंसारी, मो. जावेद, सुल्लु सांई, मो. आयुव, हरेन्द्र पासवान, अफजल शाह, शिवपूजन राम ( मुखिया ), कांति देवी ( पं.स. स. उत्तरी उमगा ), विवेक कुमार (मुखिया उत्तरी उमगा ), अजय कुमार राय, विकास यादव, अफजाल अंसारी सहित सैंकड़ो की संख्या में शामिल हुए।