भाजपा मंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा

अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

30 जून को संडा मंडल के बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की मंडल अध्यक्ष विजय सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसका संचालन मंडल महामंत्री संजीत शर्मा ने किया इस बैठक में जिला कार्य समिति से आए हुए कार्य करता जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान जिला

मंत्री अशोक पांडे विधानसभा संयोजक परमेश्वर बैठा जिला प्रवक्ता विजय प्रसाद निराला सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ कमेटी की मजबूत करने पर जोर दिया। जिला से आए कार्यकर्ता अशोक पांडे ने बूथ कमेटी को कैसे मजबूत किया जाए तथा पन्ना प्रमुख को कैसे गठन किया जाए इसका तरीका इन्होंने बताया परमेश्वर बैठा ने अति शीघ्र बूथ सशक्त कैसे होगा इसके लिए इन्होंने आसान तरीका बताया विजय प्रसाद निराला ने अपने जादूई शब्दों से कार्य कर्ताओं में जोश भरा जिससे उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बचे हुए बूथ को अति शीघ्र मजबूत करने के लिए संकल्प लिया । जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने कहा की जो दायित्व धारी कार्य करता अपने कार्य के प्रति निष्क्रिय रह रहे हैं उनके जगह पर किसी सक्रिय कार्य करता को दायित्व सौंप कर उनका लिस्ट अति शीघ्र जिला कमेटी को भेजा जाए। इस बैठक में उपाध्यक्ष रामसागर पांडे उपाध्यक्ष सचिता सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह कार्यकर्ता मंडल सदस्य युधिष्ठिर पांडे पंचायत अध्यक्ष विकास कुमार पंचायत अध्यक्ष राहुल कुमार सदस्य रामप्रवेश यादव उत्तम कुमार धनंजय पाल इत्यादि अन्य को कार्य करता उपस्थित रहे।