न्याय चला आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत आयोजित होगा, मोबाईल लोक अदालत : सचिव

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा



बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वाधान में न्याय चला आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखण्ड परिसर में मोबाईल लोक अदालत सह जागरूकता शिविर का

आयोजन किया जाना है। सचिव श्रीमती तान्या पाटेल के द्वारा बताया गया कि आगामी 02-07-2025 से लेकर 04-07-2025 तक जिले के विभिन्न प्रखण्डों में सुलहनीय वादों के निस्तारण हेतु मोबाईल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक-02.7-2025 को मदनपुर, रफीगंज, देव, प्रखण्ड परिसर में दाखिल खारिज, बैंक ऋण बीमा कंपनी एवं अन्य सुलहनीय एवं पूर्व विवाद से सम्बंधित मामलों का का निस्तारण मदनपुर प्रखंड परिसर में समय 11:00 पूर्वाहन् से 03:00 बजे अपराहण तक किया जायेगा। इसी तरह दिनांक-03.07.2025 को औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय से सम्बंधित सुलहनीय लम्बित वाद औरंगाबाद अनुमण्डल न्यायालय लम्बित वाद औरंगाबाद, कुटुम्बा, नबीनगर, प्रखण्ड से सम्बंधित दाखिल खारिज, बैंक ऋण बीमा कंपनी एवं अन्य सुलहनीय एवं पूर्व विवाद का निस्तारण औरंगाबाद प्रखंड परिसर में किया जायेगा। इसी तरह दिनांक-04.07.2025 को दाउदनगर अनुमण्डलीय व्यवहार न्यायालय से सम्बंधित सुलहनीय लम्बित वाद अनुमण्डल न्यायालय से लम्बित वाद दाउदनगर, ओबरा, गोह, हसपुरा, प्रखण्ड एवं अंचल से सम्बंधित वादों का निस्तारण दाउदनगर प्रखंड परिसर में किया जायेगा। उक्त सभी आयोजन सम्बंधित प्रखण्ड परिसर में किया जायेगा। सचिव श्रीमती तान्या पाटेल के द्वारा जिले वासियों से यह अपील किया गया है, कि जिले वासी इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाये, क्योंकि यह लोक अदालत उनके नजदीकी प्रखण्ड परिसर में लगाया गया है।