गया संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में के पूर्व मंत्री व जनसमाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव के धर्मपत्नी रमा देवी के आज रविवार को अचानक तबियत ख़राब होने से निधन हो गया।वे 77बर्ष के आयु में आज रविवार को 3.15 में अंतीम सांस लिये और हमेशा हमेशा के लिए दुनिया से अलविदा हो गये। उनके निधन का खबर सुनते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई तथा अंतिम दर्शन के लिए लोगों का भीड़ उमड़ने लगा। निधन के जानकारी देते हुए पूर्व राज्यमंत्री व राष्ट्रीय समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव ने बताये की लगभग तीन बजे (पीएम) में उनको सांस लेने में परेशानी हुई। जब-तक बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने का तैयारी कर ही रहे थे कि 3.15pm में उनका निधन हो गया। आशंका जताया जा रहा है कि हृदय गति रुक जाने से निधन हुआ है। निधन से पुरे परिवार को रो रोकर बुरा हाल है। पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने पहुंचे सभी लोगों का आंखें नम है तथा दिवंगत आत्मा को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित कर देने का खबर प्राप्त हो रही है। इधर खबर सुप्रभात के संपादक सह निदेशक आलोक कुमार, साहित्यकार बालेश भीक्षु , गया पीयूसीएल के महासचिव वेदप्रकाश सिंह, महिला नेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता रीना सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए संकट के घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ खड़े रहने का बात कहे।