पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। अब कांग्रेस ने भी तेजस्वी यादव के नाम पर मुहर लगा दिया है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि बिहार में अगर महागठबंधन को बहुमत मिलता है तो सीएम राजद से होगा। मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव मुख्य चेहरा होंगे, इसमें कोई भ्रम या विवाद नहीं है। बल्कि, सीएम बनने को लेकर एनडीए में विवाद है।