हसपुरा ( औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ( भाकपा ) नेता शिव गोबिंद यादव का निधन से हसपुरा में पार्टी का अपूरणीय छती हुईं है। पार्टी द्वारा दिवंगत आत्मा को पार्थिव शरीर पर पुष्प और पार्टी का झंडा चढ़ाकर अंतिम विदाई दी तथा 1 मिनट का शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।शोक व्यक्त करने वाले नेताओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता जगनरायण सिंह विकल, पूर्व मुखिया व भाकपा नेता चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार, कामेश्वर सिंह, रामदेव राजवंशी, बैजनाथ यादव, राजेन्द्र सिंह, विजय यादव (डीलर ) , प्रखंड प्रमुख रंजक यादव, विजय यादव, राम-लखन सिंह शामिल हैं।