अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मंडल कार्यालय अम्बा में विकसित भारत का अमृत काल,सेवा सुशासन,गरीब कल्याण के 11साल के अवसर पर संकल्प सभा का आयोजन मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार के अध्यक्षता में किया गया,जिसके मुख्य अतिथि अशोक सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे।इस बैठक के अध्यक्षीय

संबोधन में मोदी सरकार द्वारा11 साल में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना,हर घर जल योजना,आयुष्मान भारत योजना,उज्ज्वला योजना,जन धन योजना,फसल बीमा योजना,किसान सम्मान योजना के बारे में बताया। अशोक सिंह ने 11साल के कार्यकाल को विकसित भारत का अमृत काल बताया। अधिवक्ता विजय प्रसाद निराला ने कहा कि मोदी जी के सरकार ने 11 वर्षों में बहुत अच्छा कार्य किया है।प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना,उज्ज्वला योजना,मुद्रा लोन योजना,सौभाग्य योजना,स्वच्छ भारत मिशन,पीएम आवास योजना के बारे में विस्तार से बताया।कार्य क्रम के अंत में विकसित भारत 2047 का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह,विजय प्रसाद निराला,जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान,अभय पासवान महामंत्री,पंकज सिंह उपाध्यक्ष,सुजीत सिंह मंत्री,प्रेम चंद्रवंशी,उपाध्यक्ष डॉ.अरुण वर्मा,बलराम साव के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।