” होनहार विरवान के, होत चिकने पात, कड़ी मेहनत के आगे, सफलता भी हुआ नतमस्तक । “

केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा

होनहार विरवान के होत चिकने पात, वाली कहावत को चरितार्थ करता है रौनक राज की कड़ी मेहनत । मदनपुर नगर पंचायत के ग्राम दशवत खाप के मनोज कुमार सिंह का पुत्र रौनक राज नें पहली अटैम्ट में ही आई. आई.टी. की परीक्षा पास कर सफलता का परचम लहरा दिया। रौनक राज की पुरी शिक्षा बोकारो स्टील सिटी ( झारखण्ड ) के ही विद्यालय से हुई है। रौनक राज के पिता बोकारो में ही ठिकेदारी का काम करते हैं। खबर सुप्रभात टीम से बात करनें पर रौनक नें अपनी सफलता का राज कड़ी मेहनत तथा अभिभावकों का सहयोग बताया। आगे पढ़कर रौनक राज नें प्रशासनिक सेवा (आई. ए. एस.) में जानें का मन बनाया है, ताकी समाज के लोगों को समानता के साथ – साथ उचित न्याय दिला सके। वह शुरू से ही पढ़नें में विद्यालय में टॉप करता रहा है। मैट्रीक की परीक्षा में तो पुरे झारखंड राज्य में टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शुरू से ही घर का माहौल रहा है शैक्षणिक:- – – – – – रौनक राज के घर का माहौल शुरू से ही शैक्षणिक रहा है। उनके परदादा स्व. जगदीश ना. सिंह भी पेशे से शिक्षक रहे थें। दादी दुर्गावती देवी सेवा निवृत शिक्षिका एवं दादा राम प्रवेश सिंह सेवा निवृत बोकारो स्टील सीटी के कर्मचारी हैं। पिता मनोज कुमार सिंह स्नातकोत्तर हैं एवं माता भी स्नातक है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
क्या कहते है ग्रामिण:- – – –
रौनक राज की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कुमार सिंह नें कहा कि रौनक राज की सफलता पर हमें नाज है। गाँव के सभी युवक इससे प्रेरणा लेकर कड़ी मेहनत और लगन से अपनी पढ़ाई की तैयारी करें। वहीं पैक्स अध्यक्ष अनुज सिंह में कहा कि – बच्चों की सफलता में पढ़ाई में निरंतरता तथा अभिभावकों का सहयोग का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसको चरितार्थ किया है रौनक राज नें। हमें गर्व है ऐसे होनहार बालक पर ।