आम आदमी पार्टी सभी 243 सीटों पर लड़ेगा चुनाव : संजय सिंह

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने पटना के गर्दनीबाग में शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान, उन्होंने नीतीश सरकार

पर बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार पर बिहारियों के घर तोड़ रही है। उन्हें राजधानी से खदेड़ा जा रहा है। बता दें, आम आदमी पार्टी ने सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।