आर्मी बनकर दिवाकर ने नाम किया रौशन

नबीनगर ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिले के नबीनगर प्रखंड अंतर्गत बसडीहा ग्राम पंचायत के मुंगा निवासी दिवाकर कुमार सिंह पिता अर्जुन सिंह ने मेहनत एवं परिश्रम कर देश के सेवा करने हेतु आर्मी की परीक्षा पास कर प्रशिक्षण उपरांत अपने निवास स्थान मंगा में आए। उनके आने पर पूरे ग्रामवासी एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी के लहर थी इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के टंडवा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष जय कुंदन सिंह के द्वारा दिवाकर कुमार सिंह को घर पर जाकर अपने टीम के साथ उन्हें अंग वस्त्र पुष्प माला देखकर स्वागत किया गया और अध्यक्ष जी ने कहा कि यह नवीन नगर प्रखंड के लिए गौरव की बात है और नौजवान छात्रों को दिवाकर कुमार सिंह जैसा तैयारी कर देश सेवा में लगने की जरूरत है जिसे क्षेत्र का विकास हो इस कार्य के लिए सभी छात्रों को उत्साह के साथ परिश्रम और मेहनत करने की जरूरत है।