जनाक्रोश : औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड में सुलगते जनाक्रोश के ज्वाला, मेडिकल कॉलेज एण्ड अस्पताल पर लगा ग्रहण, पहले तो नक्सली अवरुद्ध करते थे विकास अब कौन रोक रह?


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड क्षेत्र में जनाक्रोश का ज्वाला सुलग रहा है। सुलगते जनाक्रोश के अग्नि का भेंट विधानसभा चुनाव 2025 भी चढ़ जाने का आशंका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 11 फ़रवरी 2025 को देव प्रखंड के पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज एण्ड अस्पताल का शिलान्यास किया गया था, 25फरवरी 2025 को कैबिनेट द्वारा निर्माण के लिए 400 करोड़ 29 लाख रुपए का स्विकृती प्रदान की गई। 13 मार्च 2025 को समाहरणालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री अपने अन्य अधिकारियों के साथ प्रेस-वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए बताये थे कि पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज एण्ड अस्पताल का निर्माण हेतु रास्ता साफ़ हो गया और अब जल्द ही जिले में मेडिकल कॉलेज एण्ड अस्पताल का निर्माण होगा। सरकार और प्रशासनिक घोषणा से देव वासियों में काफी उत्साह और उम्मीद देखने को मिल रहा था। लेकिन आज भूमि समस्या बताया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि यदि भूमि समस्या का समाधान नहीं हुआ था तो फिर आनन फानन में आख़िर मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास करना और राशि का स्विकृती प्रदान करना फिर जिलाधिकारी द्वारा प्रेस-वार्ता कर जानकारी देना आखिर क्या जल्दबाजी था? और सब-कुछ तैयारी के बाद यदि भूमि विवाद के कारण निर्माण कार्य अधर में लटक गया यह तो देव वासियों के बीच असंतोष व्याप्त होना लाजमी है। जानकारी के अनुसार देव के कुछ समाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अपना गुस्सा और असंतोष का इजहार किया है तथा चरणबद्ध आंदोलन करने का भी घोषणा कर चुके हैं। इसके तहत 09 जून को देव , केताकी,चट्टी बाजार बंद करने का भी घोषणा किया गया है। अब सवाल उठता है कि कल तक तो यह कहा जाता था कि नक्सली विकास के बाधक हैं। जब-तक नक्सलियों का समूल नष्ट नहीं किया जायेगा तब तक विकास संभव नहीं है और नक्सलियों को बहुत हद तक हासिये पर भेज दिया गया। लेकिन जब नक्सली संगठन कोमा में है तो अब विकास कौन रोक रहा है और अड़चन कौन पैदा कर रहा है यह एक गंभीर मामला है और इसके लिए आम जनता के बीच बहस कराना चाहिए। बताते चलें कि 11फरवरी को मुख्यमंत्री औरंगाबाद में सदर अस्पताल का नये भवन का उद्घघाटन भी किये थे लेकिन आज तक संवेदक द्वारा हैण्ड ओवर नहीं किया गया है। इसी तरह जीटी रोड स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र में करहारा के पास ट्रामा सेंटर बनाने का भी मुख्य मंत्री द्वारा शिलान्यास 11फरवरी को ही किया गया था और इसके लिए 09 करोड़ 64लाख रुपये का स्विकृती भी 28 फरवरी 2025 को मिल गई है लेकिन अभी तक जानकारी के अनुसार एक इंट भी नहीं लगाया जा सका है। इसी तरह 11 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री औरंगाबाद जिले में दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास, उद्घघाटन और घोषणा किये थे। लेकिन अभी तक कहीं कुछ नहीं हो रहा है। खबर सुप्रभात ने अपने न्यूज पोर्टल पर 11 फरवरी 2025 को ही खबर प्रकाशित कर आशंका जताया था और महज़ चुनावी स्ट्रेंथ बताया था। खबर सुप्रभात में प्रकाशित ख़बर पर आज मुहर लग रहा है। सूत्र बताते हैं कि देव में जनाक्रोश का आलम यह है कि विधानसभा चुनाव 2025 का वहिष्कार भी मतदाता करेंगे।