अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
उत्तर कोयल नहर पर बने पीच रोड अम्बा कालोनी से लेकर जग ई फांल तक अपना अस्तित्व खो चुका है। हलाकि यह पीच रोड पहले से ही जर्जर हो चुका था और वर्षा होने पर सवारी क्या पैदल चलना भी मुश्किल हुआ करता था। कारन जगई फांल से अम्बा कालोनी तक पथ पर जगह-जगह बड़े बड़े गढ़ा बना हुआ था जिसमें हल्के बारिश होने पर पानी का जमाव हो जाया करता था। लेकिन किसी तरह यात्रा जोखिम भरे ही सही लेकिन यात्री मजबूरन याता यात करते थे। अभी इस पथ का शुरत ए हाल यह है कि उत्तर कोयल नहर का आधुनिकीकरण कार्य चल रहा है। बड़े बड़े हाईवा, टैंकर जेसीबी चल रहा है जिससे पीच रोड का अस्तित्व समाप्त हो गया है और पथ पर मिट्टी का परत बैठ जाने से पीच रोड था यह पहचान समाप्त हो गया है। फलस्वरूप हल्के बारिश हो जाने से इस पथ पर बाइक और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। यदि इस पथ का स्थिति यही रहा और बर्षा शुरू होने के पूर्व पथ का पक्कीकरण नहीं किया गया तो फिर याता यात ठप हो जायेगा। बताते चलें कि इस पथ से मदनपुर, बालूगंज, देव जाने के लिए सुगम और आसान पथ है। दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क इस पथ से है और प्रतिदिन हजारों यात्री याता यात करते हैं। लेकिन इसके लिए अभी तक नहीं विभाग और नहीं जनप्रतिनिधि पहल करते दिख रहे हैं। फलस्वरूप ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है।