जन जागरण अभियान नें अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में निकाला शांति मार्च

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिला मुख्यालय में जन जागरण अभियान के बैनर तले अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में एक विशाल शांति मार्च निकाला गया। यह मार्च सामाजिक कार्यकर्ता सहअभियान के संयोजक सुजीत कुमार सिंह के नेतत्त्व में गाँधी मैदान ( सरकारी बस स्टैंड । शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए रमेश चौक पहुँच कर एक सभा में तब्दिल हो गया। शांति मार्च में लोग अबैध घुँस पैठिया भारत छोड़ो, गौवंश हत्या बंद करो तथा मुख्य शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराओ का गगनभेदी नारा हाथों में तिरंगा लिए लगा रहे थें।
जन जागरण अभियान मार्च को अपनें संवोधन में सुजीत कुमार सिंह (मुखिया सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष ) नें कहा कि औरंगाबाद मुख्य शहर के पाठान टोली एवं वार्ड न. 10 में अवैध बुचड़ खानें चल रहे हैं जहाँ दिन के उजाले में ही गौवंश का कत्लेआम होता है। गौ -मांश का अवशिष्ठ कसाईयों के द्वारा क ब्रीस्तान एवं अगल _बगल खाली जगह में फेंक दिया जाता है जिससे काफी बदबू आती रहती है। अगल -बगल के घरों में लोगों का रहना मुश्किल हो चुका है। कई बार मेरे द्वारा स्थानीय प्रशासन को शिकायत की गयी है, लेकिन अबतक रोक लगाने की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं किया गया है। तो वहीं मुख्य शहर में अबैध रूप से काफी संख्या में बंगला देशी घूँस पैठिये फर्जी आधार कार्ड बनाकर रह रहे हैं । नतीजन एकतरफ तो स्थानीय मजदुरों का रोजगार प्रभावित हो रहा है तो वहीं दुसरी ओर चोरी -छिनतई जैसे अपराधों में वृद्धि हुई है। अवैध घुँसपैठिये शहर के मुख्य मार्गों का अतिक्रमण कर दुकान भी बड़ी संख्या में खोल रखे हैं, जिससे आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर कानूनी कारवाई करते हुए निकाल बाहर करे। उन्होनें आगे कहा कि जवतक स्थानीय प्रशासन हमारी तीन सूत्री माँगों को नहीं मान लेती है, तबतक हमारा अभियान अनवरत जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो अभियान को उग्र भी किया जा सकता है।
वहीं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बिचार मंच दिल्ली के केन्द्रिय सलाहकार समिति के सदस्य जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ नें अपनें संवोधन में कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा यह आदेश निर्गत किये जा चुके हैं कि – अबैध घुँस पैठिये को चिन्हित कर सरकार कारवाई करे। फिर भी औरंगाबाद की प्रशासन अबतक मौन साधकर बैठी है, आखिर क्यूँ ? आखिर सरकार की मंशा क्या है? वहीं गौवंश की हत्या पर प्रतिबंध पूर्णरूप से भारत सरकार लगा चुकी है, तो स्थानीप प्रशासन के नाक के नीचे औरंगाबाद शहर के पाठान टोली एवं वार्ड न. 10 में गौकशी किस आधार पर हो रही है ? यह विषय काफी कुछ सवाल खड़ा करता है।
विश्व हिन्दू परिषद् के अनिल सिंह नें कहा कि एक पाकिस्तानी पुरुष किस आधार पर भारतीय महिला से शादी कर 8 -10 बच्चों सहित भारत में रह रही है। जवकि उसका शौहर पाकिस्तान में निवास कर रहा है। ऐसे परिवारों जिनकी संख्या कई लाखों में है, उन्हें चिन्हित कर देश निकाला करे। साथ ही ऐसे लोगों को आश्रय एवं संरक्षण देनें वालों पर भी कारवाई हो। कार्यक्रम को सैल्यूट तिरंगा के बिहार प्रदेश के मंत्री राणा आसुतोष कुमार सिंह, विहिप के जिला सह मंत्री नवीन पाठक नें भी सम्बोधित किया।