संडा में विजय जुलूस निकालकर सेना को दी गई बधाई


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


शुक्रवार को भाजपा के संडा मंडल इकाई ने भी आपरेशन सिंदूर के सफलता पर विजय जुलूस निकालकर सेना को बधाई दी गई। जूलूस में सैंकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल थे। जूलूस में शामिल लोग पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए वहीं भारत के सेना को बहादुरी के लिए धन्यवाद दिये। विजय जुलूस का नेतृत्व संडा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह कर रहे थे। मौके पर संजीत शर्मा, सुभाष पाण्डेय, वरीय भाजपा नेता रेखा देवी, पुष्पा देवी, पूजा देवी व सनी सिंह मुख्य रूप से शामिल थे।