कांग्रेस छोड़ जनसुराज का थामा दामन , जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं पर लगाया उपेक्षा करने का आरोप, खबर सुप्रभात में छपे खबर पर लगा मुहर


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्यास राम ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ जनसुराज का दामन थाम लिये हैं। जानकारी के अनुसार ब्यास राम का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया जा रहा है और पार्टी चाटुकारों के चंगुल में फसी हुईं है। उन्होंने कहा कि कुटुम्बा विधायक और नवनियुक्त प्रदेश

कांग्रेस छोड़ जनसुराज में शामिल हुए ब्यास राम

अध्यक्ष राजेश राम का पार्टी केवल इसलिए बार-बार टिकट दे रही है कि वे पूर्व मंत्री स्व ०दिलकेश्वर राम के बेटा हैं। खबर सुप्रभात 21मार्च 2025 को सूत्रों के हवाले से खबर प्रकाशित किया था कि राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद जिला कांग्रेस में खलबली मची हुई है तथा इससे नाराज कुछ दलित समुदाय से आने वाले कांग्रेसी शिघ्र पार्टी छोड़ेंगे। ब्यास राम को पार्टी छोड़ने और जनसुराज का दामन थामने से खबर सुप्रभात में 21 मार्च को छपे खबर पर मुहर लग गई है। सूत्र बताते हैं कि ब्यास राम अकेले कांग्रेस के दलित चेहरा नहीं हैं जो पार्टी को बाय बाय कर जनसुराज में शामिल हुए हैं बल्कि कांग्रेस के और कई दलित चेहरे हैं जो कांग्रेस छोड़ने के मूड बना चुके हैं और जल्द ही कांग्रेस का दामन छोड़ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर अम्बिका पासवान भी जनसुराज के नेताओं के संपर्क में हैं और वे भी कुटुम्बा विधायक व प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम से क्षुब्ध चल रहे हैं।