सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
” भारतीय सैनिकों के सम्मान में, राष्ट्र भक्त मैंदान में ” के बैनर तले अम्बा में औपरेशन सिन्दूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम एवं पाकिस्तान को घुटने टेकनें पर मजबुर कर देनें के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया। 28 बहनों का सिन्दूर पहलगाम में मिटानें वाले संपूर्ण आतंक वादियों को भारतीय सेना नें हमारे यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 72 हूरों के पास जहन्नुम में पहुंचा दिया। भारतीय सैनिकों नें वह कारनामा कर दिखाया, जिसका हकदार पाकिस्तान था। भारतीय जाँबाज वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा आज निकाली गयी । तिरंगा यात्रा अम्बा सतबहिनी मंदिर से शुरू होकर बाजार के सभी मार्गों से गुजर कर चौमुहान मोड़ पर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अम्बा मंडल के भाजपा अध्यक्ष सह प्रखंड़ बीस सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार नें किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान, अमरेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, अभय पासवान, प्रेम चंद्रवंशी, विनय पांडेय, श्री मन पांडेय, जद ( यू )अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, लोजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, रौशन कु. सिंह, रामराज केशरी सहीत सैंकड़ो की संख्या में राष्ट्र भक्तों नें हिस्सा लिया।