अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज प्रखंड 20सूत्री की बैठक प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में 20 सूत्री के अध्यक्ष सह कुटुंबा मंडल बीजेपी अध्यक्ष प्रवीण कुमार के अध्यक्षता में किया गया जिसका संचालन समिति के उपाध्यक्ष सह जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया।अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि समिति का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना और उनका सफल क्रियान्वयन और अनुश्रवण करना है।उन्होंने सभी सदस्यों से अपेक्षा की वे अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करेंगे।समिति के सदस्य हीरा सिंह ने मनरेगा,खाद्य आपूर्ति,कृषि,श्रम,phed से संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से कई प्रश्न किए जिसका संतोषजनक उतर नहीं मिल सका।समिति सदस्य इंदु देवी ने श्रम इंस्पेक्टर पर कार्यालय से हमेशा गायब रहने का आरोप लगाया।विजय सिंह ने co से परिमार्जन +के विषय में बात उठाई।समिति सदस्य योगेंद्र मेहता ने खाद्य आपूर्ति,pm आवास में हो रहे भ्रष्ट्राचार का मुद्दा उठाया।सदस्य हिमांशु शेखर ने वर्मा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र और सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग किए।परमेश्वर राज बैठा ने म्यूटेशन में हो रहे परेशानी को बताया।लोजपा अध्यक्ष सह सदस्य ने समन्वय बना कर कार्य करने की नसीहत दिए।समिति के अध्यक्ष ने सदस्य सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक मांग पत्र भी सौंपा।