पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
पटना में जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने वाले 103 अधिकारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कर्रवाई की है। लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत इन अधिकारियों पर 2 लाख 85 हजार 800 रूपए का जुर्माना लगाया गया है। पैसे जमा नहीं करने पर अधिकारियों के वेतन से सीधे इसकी वसूली होगी। डीएम चंद्रशेखर सिंह ने RTPS और जनशिकायत निवारण से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी है।