शहीद मनीष के पत्णी खुशबू के जज्बे को सलाम, सेना में शामिल होकर करना चाहते हैं देश की सेवा


प्रधान कार्यालय खबर सुप्रभात समाचार सेवा


नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के गांव पाण्डेय गंगौट के सपुत मनीष ने देश के दुसमनो से लड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा जम्मू कश्मीर के लद्दाख में 13 मई 2025 को शहीद हो गए। मनीष के शहादत के खबर जैसे ही उनके परिजनों को मीली तो परिजनों में हाहाकार मच गया। पुरे परिवार के चित्कार से गांव मे मातम छा गया तथा आस पास के इलाका के साथ साथ पुरे जिला में शोक की लहर दौड़ गई। मनीष को चाहने वाले हर लोग उनके घर पहुंचने लगे तथा शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। बताते चलें कि मनीष दो माह पूर्व खुशबू के साथ परिणय सूत्र में बंधे थे। उस वक्त क्या मालूम कि ईश्वर को कुछ और मंजूर है। महज़ दो माह बाद मनीष लद्दाख में शहीद हो गए और खुशबू के माथे से पती का साया उठ गया। अपने पति के शहादत के खबर से पुरी तरह टुट चुकी खुशबू को जहां पती को खोने का गम है तथा आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं अपने पति के शहादत पर गर्व भी है। तभी तो वह कलेजे पर पत्थर रख अपने पति के अधूरे कार्यों को पुरा करने के लिए सेना में शामिल होकर देश के सरहद पर अपने को भी नेक्षावर करने का जज्बा रखती है। खुशबू के इस भिषण संकट के दौर में भी उनके साहस और जज्बे को सत्त सत्त सलाम और दिवंगत शहीद मनीष को भावभीनी श्रद्धांजलि