औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिले के कुटुम्बा अंचल अंतर्गत अम्बा थाना क्षेत्र के ग्राम देउरा में बिहार सरकार के भूमि में अवैध रूप से हो रहे आवास निर्माण कार्य को सदर अनुमंडल पदाधिकारी औरंगाबाद के हस्तक्षेप पर रोक लगा देने का जानकारी प्राप्त हुई है। ज्ञात हो कि उक्त भूमि पर रुक रुक कर अवैध पक्का मकान का निर्माण लगभग एक साल से चल रहा था। फलस्वरूप दो पक्षों के बीच विवाद गहरा होते जा रहा था और कभी भी बड़ी घटना का रुप ले सकता था। ज्ञात हो कि ग्रामीण अमरेश पाठक द्वारा इस संबंध में सरकार एवं जिला प्रशासन को त्राहिमाम संदेश भेजकर सीओ कुटुम्बा तथा कुछ स्थानीय बिचौलिए के साथ सांठ-गांठ बना कर सरकारी भूमि में अवैध पक्का मकान बनाए जाने से रोकने का मांग किये थे।