अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परता के सोनवर्षा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा सह नवाह यज्ञ के अवसर पर आज वृहस्पति वार को श्रधालुओं द्वारा नगर भ्रमण किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों के संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल रहे। प्राण प्रतिष्ठा सह नवाह यज्ञ का पूर्णाहुति 09 मई ( शुक्रवार) को होगा। इस अवसर पर यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने खबर सुप्रभात को बताये की यज्ञ में स्वामी सुश्री गोदम्बा वैष्णवी एवं स्वामी वेंकेटेशा चार्य जी महाराज के मुखारविंद से प्रतिपादित प्रवचन का रसपान हजारों श्रद्धालु कर रहे हैं। ग्रामीण व पूर्व मुखिया डॉ ० मिथलेश तिवारी, समाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र तिवारी ने बताये की आयोजन समिति द्वारा यज्ञ में आये किसी भी श्रधालुओं को परेशानी नहीं हो इसका ख्याल रखा जा रहा है।