सड़क दुघर्टना में अधेड़ की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अम्बा – नबीनगर पथ पर सुल्तानपुर गांव के समीप एक अधेड़ को सड़क दुघर्टना में मौत होने का खबर प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक के पहचान गोबिंद पासवान (50) कुटुम्बा थाना क्षेत्र के जगदीश पुर निवासी के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम कर

सड़क जाम करते आक्रोशित लोग

विरोध जताया। घटना के जानकारी मिलते ही कुटुम्बा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह एवं अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया तब यात यात बहाल हुआ। मृतक का शव पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है।