सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद पुलिस नें कई नक्सली कांड़ो को अंजाम देकर 15 वर्षों से फरार चल रहे नक्सली को गिरफ्तार करनें में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय औरंगाबाद से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि नक्सली विकास यादव उर्फ जनार्दन यादव उर्फ रामचंद्र यादव उर्फ सिद्धनाथ यादव

पिता स्व. शालिक यादव ग्राम – नारायणपुर, थाना बेरेया को दिनांक 30 /04 /25 को बंदेया थाना क्षेत्र के ही ग्राम दरार के देवी स्थान के पास घुमते देखा गया है। पुलिस अधीक्षक औरंगावाद के निर्देशानुसार अनुमंड़ल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। ग्राम दरार देवी स्थान के पास के घरों में गहन छापेमारी किया गया तथा नक्सली विकास यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली नें अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अग्रतर विधि सम्वत् कारवाई की जा रही है। गिरफ्तार नक्सली के उपर गोह थाना कांड सं. 85 /1 4, 48 /10, 01/13, 20 / 1 1, एवं मदनपुर थाना कांड़ सं. 166 /08, 9 2 / 2000 एवं उपहारा थाना कोड सं. 4 5 /10 दर्ज हैं जो नक्सली बारदातों से संबंधित हैं । अन्य थानों से संपर्क कर और कांडों में नक्सली विकास यादव की संलिप्ता को पता किया जा रहा है।