तजा खबर

औरंगाबाद सहित 15जिलों में वज्रपात का चेतावनी

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार में मौसम बदला हुआ है। कई जिलों में आंधी-बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मंगलवार को भी पश्चिमी और पूर्वी चंपारण शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, भागलपुर समेत 15 जिलों में वज्रपात की चेतावनी है।राजधानी पटना में छिटपुट बारिश के भी आसार हैं। 50Kmph की रफ्तार से हवा चलेगी। अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।