अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
शहर के वार्ड 07 रामराज्य नगर में भाजपा नेता अरविंद सिंह के आवास पर लोगों ने पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में पीएम मोदी की मन की बात का 121 वां एपिसोड सुनी गई। पीएम मोदी अपने संबोधन की शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी से की। उन्होंने कहा कि कश्मीर में शांति लौट रही थी। वहां, पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही थी। ऐसे समय में देश के दुश्मनों ने कश्मीर को फिर से तबाह करने की कोशिश की है।पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश के सभी लोगों की एकजुटता सबसे अहम है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी दुनिया आतंक के खिलाफ इस लड़ाई में 140 करोड़ देशवासियों के साथ है।अपने संबोधन में पीएम मोदी ने एक बार फिर पीड़ितों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलकर रहेगा। पीएम मोदी ने कहा “दो दिन पहले हमने देश के महान वैज्ञानिक डॉ० के. कस्तूरीरंगन जी को खो दिया है। विज्ञान, शिक्षा और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाई देने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके नेतृत्व में इसरो को एक नई पहचान मिली। देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार करने में भी उन्होंने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी।पीएम ने कहा कि पिछले महीने म्यांमार में भूकंप से बड़ी तबाही आई, मलबे में फंसे लोगों के लिए भारतीय टीम ने एक फील्ड हॉस्पिटल तैयार किया। इंजीनियरों की एक टीम ने अहम इमारतों को हुए नुकसान का आकलन करने में मदद की। उन्होंने आतंकवाद की भर्तस्ना करते हुए इस कुकृत्य में शामिल लोगों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। उन्होंने लोगो से वृक्ष लगाने की अपील की। कहा कि वृक्ष प्राकृतिक संतुलन के लिए अतिआवश्यक है।उन्होंने गांधी जी के चंपारण सत्याग्रह को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद की चंपारण पर लिखित पुस्तक की चर्चा करते हुए हर युवाओं को इसे पढ़ने की सलाह दी। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, भाजपा नेता अरविंद सिंह, पूर्व जिला महामंत्री युगल किशोर सिंह, भारतीय मजदूर संघ के नेता विनोद सिंह, रघुनाथ राम, टुन्ना गुप्ता, अविनाश कुमार , विनोद शर्मा, मधेश्वर चंद्रवंशी, जन्मेजय कुमार, राजेश पांडेय, मनीष कुमार, प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह, चंद्रकांत सिंह, सत्यम कुमार, मोहन कुमार, मंगर राम, प्रकाश गुप्ता, अनीश सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।