अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
सदर प्रखंड के परसडीह पंचायत के ग्राम सिमरी (दोसमा) निवासी श्री परमानन्द रामानुज वैष्णोदास महाराज जी के निधन पर भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह एवं मुखिया प्रतिनिधि अमरीश सिंह एवं पंचायत वासियों ने गहरा शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि इनका निधन हम सभी लोगों के लिए बहुत ही दुःखद है।हमलोगो ने ऐसे परम पूज्य संत को खो दिया जिन्होंने अपना पुरा जीवन सनातन धर्म के प्रचार और धर्म रक्षक के रूप मे बिता दिया।इनका जन्म सिमरी गाँव में हुआ था।अपना सम्पूर्ण जीवन धर्म के प्रति प्रचार प्रसार में बिता दिया एवं देश के विभिन्न राज्यों में महायज्ञ और कई मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा करवाए।इन्होंने अपने जीवन का अधिक समय दिल्ही स्थित अपने मठ,आश्रम में बिताए यह वही रहा करते थे और जगह-जगह जाकर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते रहे।इनका निधन दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ और अंतिम संस्कार पैतृक गाँव सिमरी में हुआ एवं इनके बहुत सारे शिष्य उपस्थित रहे।ऐसे महान परम पूज्य संत को जाना हम सभी के लिए बहुत दुःखद है।जिसकी भरपाई निकट भविष्य मे नही हो सकता।यह अपना पूरा जीवन सांसारिक सुखों को त्याग कर सम्पूर्ण जीवन भगवान की आराधना और समाज के कल्याण करने में बिता दिए इनके निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णवल्लभ कुमार सिंह उर्फ बबुआ जी,परसडीह पंचायत के मुखिया उषा देवी,प्रखण्ड बीस सूत्री सदस्य भरत सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,समाजसेवी पंकज सिंह,पैक्स प्रबंधक अनिल सिंह,निरंजन सिंह,विशाल कुमार उर्फ दुदुन सिंह,शिक्षक माखन सिंह,बिनोद सिंह,बिजेन्द्र सिंह,मंटू सिंह,उप मुखिया राजेश शर्मा,विजय सिंह एवं पंचायत वासियों ने गहरा शोक ब्यक्त किया है।