सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
पुलिस अधीक्षक कार्यालय औरंगाबाद से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि बंदेया थाना क्षेत्र के गंगटी ग्राम निवासी सुरेन्द्र रविदास उर्फ ब्रजेश जी कुख्यात नक्सली जो पिछले दो दशकों से फरार चल रहा था, उसे गिरफ्तार किया गया है। बंदेया थानाध्यक्ष को सूचना मिली की उक्त नक्सली को गया जिला के गुरारू थाना क्षेत्र के जंगल डीहा F C I गोदाम के पास घुमते देखा गया। उक्त सूचना के सत्यापन तथा कारवाई हेतु पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के आदेशानुसार एक विशेष टीमअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेतृत्व में गठन किया गया। सूचना के आधार पर गुरारू थाना क्षेत्र के जंगल डीहा F C I गोदाम के आसपास गहन छापेमारी के क्रम में उक्त नक्सली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली के उपर गुरारू थाना कांड सं. 23/09 एवं परैया थाना कांड सं. 40 / 03 तथा आमस थाना कांड सं. 88 / 11 एवं कोंच थाना कांड सं. 46 /10 के सुसंगत धाराओं में केस दर्ज है । साथ ही गिरफ्तारी के बाद उक्त नक्सली ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया तथा यह भी बताया कि 2003 में गया जिले के गुरुपा जंगल स्थित ट्रेनिंग कैंप में एक वर्षिय नक्सली का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।