अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटूम्बा प्रखंड के संडा मंडल कार्यालय में भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 134 वां जयंती के अवसर पर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुसी मनाईं। तथा उनके द्वारा रचित संविधान का रक्षा करने का संकल्प दुहराया। जानकारी के अनुसार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जयंती मनाई गई मौके पर भाजपा जिला मंत्री व जिला पार्षद रामेश्वर बैठा, उपाध्यक्ष रेखा पासवान, महामंत्री पुष्पा देवी आदि मौजूद थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार प्रखंड के चांद खाप में भी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जयंती मनाई गई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान , महामंत्री अभय पासवान सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।