अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय समिति, बिहार प्रदेश समिति एवं औरगाबाद जिला समिति का सत्र-2025-28 के लिए संवैधानिक चुनाव रविवार 13 अप्रैल को औरंगाबाद नगर भवन में संपन्न होगा। चुनाव की पूर्व संध्या पर महासभा के मुख्य चुनाव पदाधिकारी बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, चुनाव आयुक्त सुरेंद्र सिंह, बिहार प्रदेश चुनाव

पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कुटुम्बा के प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार को सुबह 9:00 बजे से दिन के 3 बजे तक औरंगाबाद टॉउन हॉल में गुप्त मतदान द्वारा कराया जाएगा। इस चुनाव में करीब हजार मतदाता मतदान करेगे। इसके लिये तीन मतदान केन्द्र बनाये गयें हैं। चुनाव में संपूर्ण भारत वर्ष से महासभा के प्रतिनिधि, मतदाता भाग लेंगे। चुनाव कुल 18 पदो लिये कराया जा रहा है। इसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा, राष्ट्रीय महिला महामंत्री, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, राष्ट्रीय युवा महामंत्री, बिहार प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रदेश महामंत्री, बिहार महिला अध्यक्षा, बिहार महिला महामंत्री, बिहार युवा अध्यक्ष व महामंत्री, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष, औरंगाबाद जिला महामंत्री, औरंगाबाद जिला महिला अध्यक्षा, औरंगाबाद जिला महिला महामंत्री, औरंगाबाद जिला युवा अध्यक्ष एवं औरगाबाद जिला युवा महामंत्री का चुनाव संपन्न होगा।