अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुम्बा विधायक राजेश राम को औरंगाबाद आगमन पर नगर भवन में अभिनंदन किया जायेगा। इसकी जानकारी जिला कांग्रेस के वरीय नेता व किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धिरेनद्र कुमार सिंह ने खबर सुप्रभात को देते हुए बताये की प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 12 अप्रैल को औरंगाबाद – अरवल बार्डर पर ठाकुर बिगहा में रिसीव किया जायेगा। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष औरंगाबाद पहुंचेंगे तथा शहर में रोड़ शो करेने के बाद नगर भवन पहुंचेंगे जहां उनका अभिनंदन किया जायेगा। जानकारी देते हुए विरेन्द्र सिंह ने बताये की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहला यात्रा औरंगाबाद में है और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।