औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
8 अप्रैल को रात्रि में अज्ञात असमाजिक तत्वों द्वारा अम्बा थाना क्षेत्र के परता में खबर सुप्रभात पोर्टल व यूट्यूब न्यूज चैनल को जलाने का असफल प्रयास किया गया जो अत्यंत निंदनीय घटना है। इस गर्मी के मौसम में रात्रि के समय जलाने का प्रयास किया गया यदि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग की लपट पुरे गांव में तबाही मचा सकता था। और न जाने कितने का घर पशु, भेंड़ बकरे जल जाता। तब तबाही का मंजर कुछ और ही देखने को मिल सकता था। उक्त बातें जिला कांग्रेस के वरीय नेता व कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष धिरेन्द्र सिंह ने कहा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद व स्थानीय थाना अम्बा को ध्यान आकृष्ट कराते हुए वैसे घटना का उद्भभेदन जल्द करने का मांग प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया है। तथा पिडत परिजनों को सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने का मांग जिला प्रशासन व राज्य सरकार से किया है।